कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार दोपहर को दिल्ली का अपना दौरा रद्द कर दिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रीय राजधानी का उनका तीन दिवसीय दौरा पूरी तरह से रद्द हो गया है या उन्होंने अपनी यात्रा एक दिन के लिए टाल दी है।
राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली जा सकती हैं और शनिवार को नीति आयोग के कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं, इसके अलावा पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ उनकी निर्धारित बैठक भी हो सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
दौरा रद्द करने का नहीं बताया गया कारण
राज्य मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी अंतिम नहीं है। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को अपना दौरा रद्द करने के कारणों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अब यह देखना है कि मुख्यमंत्री बाद में कोई बयान देती हैं या अपने बदले हुए कार्यक्रम की घोषणा करती हैं।
इस घटनाक्रम ने राज्य में सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि तीन दिवसीय यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है, ताकि वह राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक विशेष बैठक कर सकें।
विपक्षी दल के कई मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल
ऐसी उम्मीद थी कि संभावित बैठक में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राज्य सरकार को लंबित केंद्रीय बकाये के बारे में चर्चा करेंगी। मालूम हो कि आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल विरोधी दल शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।



