अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचीं ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, पूछा हालचाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचीं। ममता बनर्जी सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुनीता केजरीवाल ने ममता बनर्जी का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। यह पहली बार है जब ममता बनर्जी सीएम केजरीवाल के आवास पर गईं। ममता बनर्जी ने इस दौरान सीएम केजरीवाल की माता-पिता से भी मुलाकात की। ममता बनर्जी ने उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। बता दें, ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंची थीं।

एक्स पर आप ने किया पोस्ट

मुलाकात के आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया- तानाशाह की तानाशाही के विरोध में एकजुट है ‘इंडिया’। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल जी ने ममता बैनर्जी जी का किया स्वागत। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के बीच संबंध काफी बेहतर रहे हैं। चुनाव के दौरान भी ममता केजरीवाल को अपना समर्थन देती रही हैं। दोनों ने कई बार एक साथ मंच भी साझा किया है। फिलहाल अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में इंडी गठबंधन के तमाम नेता सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचते रहे हैं।

चड्‌ढा ने कहा-उन्हें केजरीवाल के स्वास्थ्य कि चिन्ता

मुलाकात के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी और माता-पिता से मिलने उनके आवास पर गईं। उन्हें अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की चिंता थी। उन्होंने संदेश दिया कि संघर्ष की इस घड़ी में वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो युवक-युवती सवार

इंदौर में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर की घटना में दो युवक और एक युवती सुरक्षित बच गए। पुलिस जांच कर रही है।

छिंदवाड़ा में बालाघाट से इंदौर जा रही बस का ब्रेक फेल, 17 यात्री घायल

छिंदवाड़ा में बालाघाट से इंदौर जा रही बस का ब्रेक फेल होने से 17 यात्री घायल हुए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज चल रहा है।

इंदौर में बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर के काफिले का वीडियो हुआ वायरल, समर्थक चलती कारों के गेट से लटके दिखे

इंदौर में बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर के काफिले का वीडियो वायरल हुआ। समर्थक चलती कारों के गेट से लटकते दिखे, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठे।

स्वास्थ्य विभाग का अटैचमेंट खेल: उज्जैन संभाग 626 के साथ नंबर 1

स्वास्थ्य विभाग का अटैचमेंट खेल उज्जैन संभाग में सबसे अधिक सक्रिय है। 626 कर्मचारियों का अटैचमेंट हुआ है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर पड़ा है।

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर से संभालेंगे वायुसेना की कमान

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से वायु सेना प्रमुख पद संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे।

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर से संभालेंगे वायुसेना की कमान

आसमान के सिपाही आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 से वायु सेना प्रमुख पद संभालेंगे। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे।

देश में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, 28 फरवरी तक चलेगा काम

देश में 25 जनवरी से जनगणना 2027 शुरू होगी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें डिजिटल और जातिगत आंकड़े भी शामिल होंगे।

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर विवादित बयान के बाद एक्शन

पन्ना के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार को रिश्वत पर विवादित बयान के बाद निलंबित कर दिया गया। मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ने कार्रवाई की।

WhatsApp ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स, अब बिना समय सीमा पिन करें मैसेज

व्हाट्सऐप ग्रुप चैट में 4 नए फीचर्स आए हैं। अब आप बिना समय सीमा के मैसेज पिन कर सकते हैं और ग्रुप स्टेटस भी शेयर कर पाएंगे।

वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!

इंदौर में भाजपा की रैली में मंत्री विजयवर्गीय ने सीएम के आने से पहले रैली रवाना कर विवाद किया। भीड़ न जुटने की सूचना पर सीएम देरी से पहुंचे।