चड्ढा और यादव के निलंबन पर उठ रहे सवाल, अब कांग्रेस को कहां ले जाकर छोड़ेंगे पटवारी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जब से जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला है, पार्टी का बंटाधार हो गया है। विधानसभा चुनाव में पटवारी के रवैये से नाराज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लोकसभा चुनाव तक चला। उनके इसी रवैये के कारण कांग्रेस न केवल प्रदेश में हारी, बल्कि इंदौर की 9 लोकसभा सीटें भी गंवा बैठी, जिसमें खुद पटवारी की सीट भी शामिल है।

विडंबना यह कि अब जो गिने-चुने नेता अपना समय, अपना पैसा और अपना पसीना बहाकर कांग्रेस को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, पटवारी अब उन्हें भी निपटाने में लग गए हैं। हाल ही में शहर में 11 लाख पौधे लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अभियान चला। इसका निमंत्रण देने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस कार्यालय गए थे, जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने उनका स्वागत कर दिया। कोई भी अतिथि आपके घर या दफ्तर आए तो भले ही वह दुश्मन हो भारतीय संस्कृति में उसके स्वागत की परंपरा है। ऐसे में दोनों नेताओं ने क्या गलत कर दिया? इसके बाद दोनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात दिन के लिए निलंबित कर दिया। हालांकि शनिवार को निलंबन अवधि समाप्त हो गई, लेकिन नोटिस अभी चर्चा में आया।

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि विजयवर्गीय के स्वागत को लेकर शहर अध्यक्ष ने पटवारी से टेलीफोन पर पूछा था। तब पटवारी ने ही स्वागत के निर्देश दिए थे। बाद में मामला बिगड़ गया और कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर सवाल उठा दिए। भोपाल में हुई एक बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने यह मुद्दा उठाया था। बैठक में अन्य पदाधिकारी भी बोले थे कि जिस मंत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम की नाम वापसी कर लोकतंत्र की हत्या की। उसका गांधी भवन में स्वागत नहीं होना चाहिए था। बैठक के बाद गुपचुप तरीके से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 जुलाई को जिला और नगर अध्यक्ष को सात दिन के लिए निलंबित कर जवाब मांगा था।

चूंकि मामला बिगड़ गया था और स्थानीय नेताओं के मुंह खोलने के डर से जीतू पटवारी ने निलंबन प्रकरण को दबाए रखा। जब लेटर सामने आ गया और मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किए तो पटवारी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। यहां बड़ा सवाल यह है कि अपने गृह क्षेत्र इंदौर के इस मामले से पटवारी भाग क्यों रहे हैं? अगर दोनों अध्यक्षों ने विजयवर्गीय का स्वागत कर गलती की थी, तो उसी समय पटवारी को मीडिया के सामने आकर इसका विरोध करना था। एक छोटे से छोटे नोटिस को तुरंत मीडिया तक पहुंचाने वाली कांग्रेस आखिर इस नोटिस को क्यों दबा गई? इस पूरे घटनाक्रम को सस्पेंस बनाए रखना और अभी भी कुछ नहीं बोलना, आखिर क्या इशारा कर रहा है?

कहा तो यह भी जा रहा है कि सभी वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को निपटाने में लगे पटवारी इसी बहाने दिग्विजय सिंह समर्थक सुरजीत चड्‌ढा का शिकार कर रहे हैं। और इसके लिए अपने ही समर्थक सदाशिव यादव को भी दांव पर लगा दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष जी, अब कांग्रेस में बचा ही क्या है? जो बचा है उसे बचा लीजिए, अपने लिए ना सही, उस संगठन के लिए जिसने आपको इतना मान-सम्मान दिया। अगर आपकी ऐसी ही हरकतें जारी रहीं तो कांग्रेस का नामलेवा कोई नहीं बचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।