पाकिस्तान में 30 एकड़ ज़मीन को लेकर सांप्रदायिक हिंसा, 43 लोगों की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पाकिस्तान में 30 एकड़ ज़मीन को लेकर सांप्रदायिक हिंसा, 43 लोगों की मौत

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के कुर्रम ज़िले में एक ज़मीन विवाद में 43 लोगों की मौत हुई है.कुर्रम के पारा चिनार के उपनगर बुशेहरा में ये घटना हुई है.इस विवाद के केंद्र में 30 एकड़ यानी क़रीब 100 कनाल ज़मीन का मालिकाना हक़ है. यह विवाद बुशेहरा के दो गांवों में रहने वाले क़बाइलियों के बीच है. अधिकारियों के मुताबिक़, छह दिन पहले शुरू हुआ झगड़ा कुर्रम ज़िले के अलग-अलग इलाक़ों में फैल गया.

पाकिस्तान में 30 एकड़ ज़मीन को लेकर सांप्रदायिक हिंसा, 43 लोगों की मौत -  BBC News हिंदी

सोमवार सुबह लड़ाई के दौरान कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है और 150 से ज़्यादा के घायल होने की पुष्टि हुई है.स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि रविवार रात की लड़ाई में आठ और लोग मारे गए.

अधिकारियों के मुताबिक़, मारे गए लोगों में 35 शिया क़बीलों और जबकि आठ सुन्नी क़बीलों के हैं. रविवार को बुशेहरा में शवों की अदला-बदली भी हुई है, जिसमें सुन्नी क़बीलों ने ग्यारह शव शियाओं को सौंपे हैं, जबकि शियाओं ने तीन शव सुन्नियों को सौंपे हैं.

कुर्रम ज़िला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीर हसन जान ने बीबीसी को बताया कि 24 जुलाई को झड़प शुरू होने के बाद से अकेले उनके अस्पताल में 32 शव और 200 से अधिक घायल लाए गए हैं, जिनमें से 32 ज़ख़्मियों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि छह गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।