हिन्दी कथा संसार के अजेय नायक का नाम है मुंशी प्रेमचंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

जो बूढ़ी काकी की भूख समझाए, जो गोदान की चिंता जताए, जो ईदगाह का महत्त्व भी बता जाए, जो अलगू और जुम्मन का प्रेम दर्शाए, जो अग्नि समाधि और अनाथ लड़की की बात करे, जो अमावस्या की रात्रि को आख़िरी तोहफ़ा कह दे, जो आत्माराम की आप बीती सुनाए, जो नमक के दरोगा की ज़बानी कहे, जो लिखे तो शब्द ख़ुद उसे गले लगाने को लालायित हो जाए, जो कलम उठाए तो लमही बन जाए, ऐसे हिन्दी कथा संसार के अजेय नायक का नाम मुंशी प्रेमचंद हुआ करता है।

हिन्दी स्वयं को तब गौरवान्वित महसूस करती है जब उसकी कोख से प्रेमचंद जैसे लाल जन्मा करते हैं। हिन्दी तब आह्लादित होती जब धनपत रॉय श्रीवास्तव नाम का लाड़ला बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा उपन्यास सम्राट की पहचान पाता है।

निश्चित तौर पर तत्कालीन साहित्यिक जगत ने कहे या फिर आज भी जो सत्य नहीं जानते, बल्कि खोखले तर्कों में खोए रहने वाले लोगों की आलोचनाओं का शिखर कलश बने उस अलौकिक व्यक्तिव का या कहें किरदार का नाम प्रेमचंद है।

सदियों और शताब्दियों में ऐसे किसी नायक का जन्म होता है, वो किरदार में ख़ुद को ढालकर, जी कर और लिखकर उस किरदार को भी अमरत्व का पैना तमगा प्रदान करने का सामर्थ्य रखता है।

सैकड़ों कहानियों को ख़ुद में जी कर उन कहानियों को सदा-सदा के लिए जनमत के मस्तिष्क केंद्र में अंकित कर देना, फिर चिर काल तक स्मृतियों का दस्तावेज़ बना जाना, यदि कहानियों में कोई बख़ूबी कर पाया तो वह शख़्स प्रेमचंद के सिवा दूसरा अब तक कोई नज़रों के सामने भी नहीं आया।

भारत के लमही गाँव में माँ आनंदी देवी की कुक्षी से व पिता मुंशी अजायबराय के कुलदीपक के रूप में जन्म लेने वाले कथा दृष्टि के महापात्र मुंशी प्रेमचंद पर जितना लिखो, सब सूर्य को दीपक दिखाना ही माना जाएगा।

प्रसंग भी सेवासदन के महानायक की जन्म जयंती के निमित्त अद्भुत बना हुआ है, जो हम सबके लिए गर्वानुभूति का कारक है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।