बांग्लादेश में भड़की हिंदू विरोधी हिंसा, इस्कॉन मंदिर जलाया, 27 जिलों में हिन्दुओं के घरों को बनाया निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद भी हिंसा और आगजनी जारी है। इस बीच अब उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भीड़ चुनचुनकर हिंदुओं को निशाना बना रही है। घरों में आग लगाई जा रही है। दुकानों को लूटा जा रहा है। बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें सामने आई हैं। दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। कीमती सामानों को लूटा गया है। हिंदू काफी डरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी रहे हैं।

सर्वदलीय बैठक में हुई संकट पर चर्चा
नई दिल्ली में बांग्लादेश संकट पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेताओं को हालात की जानकारी दी। बैठक में केंद्र सरकार ने बांग्लादेश और शेख हसीना पर भारत के मौजूदा स्टैंड के बारे में जानकारी दी। केंद्र सरकार के स्टैंड पर विपक्ष ने भी सहमति जताई। बैठक में मौजूद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह जानना चाहा कि क्या बांग्लादेश में जो हुआ, उसके पीछे विदेशी हाथ है? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के एक राजनयिक ने सोशल मीडिया पर आंदोलन की तस्वीर वाली डीपी लगाई थी जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
भारत ने बांग्लादेश सीमा के हर चेक प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। वहीं शेख हसीना की पार्टी के नेता भारत से शरण मांग रहे हैं।

शेख हसीना का प्लेन भारत से रवाना
बांग्लांदेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीन को लेकर आया बांग्लाेदेश वायुसेना का प्ले C-130J हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है। यह प्लेसन कहां जा रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह 9 बजे रवाना हुआ। शेख हसीना इसमें हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। वहीं कहा जा रहा है कि शेख हसीना अभी कुछ दिन भारत में रहने के बाद लंदन जा सकती हैं।

भीड़ ने जेल पर बोला धावा, 500 कैदी भागे
बांग्लायदेश में शेख हसीना के इस्तीफा के बाद हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में मरने वालों की तादाद अब 135 तक पहुंच गई है। वहीं बांग्लाेदेश के शेरपुर जिले में भीड़ ने जेल पर हमला कर दिया और 500 से ज्याकदा कैदियों को मुक्त करा लिया। राजधानी ढाका और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारी घूम रहे हैं। वहीं सेना ने देश में सत्ता संभाल ली है और जनता से हिंसा बंद करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।