👉 यह भी पढ़ें:
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- Online Piracy पर सरकार का बड़ा वार: 7,393 लिंक ब्लॉक, 4,996 Telegram Channels पर भी कार्रवाई
- Diljit Dosanjh की ‘Satluj (Punjab 95)’ OTT से अचानक हटाई गई! ZEE5 के फैसले से मचा बवाल, आखिर भारत में क्यों नहीं देख पाएंगे दर्शक?
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- धुरंधर 2 OTT Release: TV पर कब आएगी रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें कहां देख सकेंगे ‘Raw & Undekha’ वर्जन
- तापसी पन्नू और विजय वर्मा का ओटीटी पर बड़ा धमाका, ‘अस्सी’ के साथ ‘मटका किंग’ भी कर रही है लोगों के दिलों पर राज
0:00 left
इंदौर। वीकेंड आने वाला है और इसके लिए लोगों को फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। वीकेंड पर लोग फिल्में और शोज देखना पसंद करते हैं। हमेशा की तरह इस वीक भी ओटीटी पर बहुत कुछ रिलीज हुआ है। आज शुक्रवार है, ऐसे में लोगों को कुछ न कुछ नया देखने की चाह होती है, क्योंकि नई–नई फिल्में ओटीटी पर भी रिलीज होती हैं।
फिर आई हसीन दिलरुबा –इस लिस्ट में पहला नाम ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का है। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द इंस्टिगेटर्स –द इंस्टिगेटर्स की कहानी एक असफल डकैती के इर्द–गिर्द घूमती है, जिसमें दो चोर भागने पर मजबूर होते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए वह अपने प्लान में एक डॉक्टर को भी ले लेते हैं। इसे एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।
मिशन क्रॉस –मिशन क्रॉस एक ‘लोगों के मिशन’ की याद दिलाता है जो एक पैरिश में हुआ। 20वीं सदी से पहले ये पूरे यूरोप में आम था और परंपरा आज भी जारी है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
टर्बो– ममूटी की इस फिल्म में बेहतरीन कहानी है, जो कि एक जीप चालक के इर्द–गिर्द घूमती है, जिसे मुसीबत में फंसने के बाद चेन्नई में ट्रांसफर होना पड़ता है। इसे सोनीलिव पर देख सकते हैं।
लाइफ हिल गई– लाइफ हिल गई की कहानी दो भाई–बहनों पर आधारित है, जो कि एक दूसरे से कंपटीशन करते हैं। इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
घुड़चढ़ी–दो पीढ़ियों की लवस्टोरी की कहानी है, जिसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी हैं। यह जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है।
ग्यारह–ग्यारह–इसकी कहानी दो पुलिस अभिकारियों पर है। यह सीरीज जी5 पर रिलीज होगई है।
लिसा फ्रैंकनस्टाइन–यह एक मिसअंडरस्टुड टीनएजर और एक पुनर्जीवित विक्टोरियन लाश की कहानी पर बनी है। इस शो को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।



