पेरिस ओलंपिकः अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने मेंस फ़्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है.इसी के साथ इस ओलंपिक में भारत के लिए पदकों की संख्या छह हो गई है.

👉 यह भी पढ़ें:
- पेरिस ओलंपिक; विनेश फोगाट को झटका; अपील खारिज
- पेरिस ओलंपिक ;विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने का मामला ; 16 अगस्त को आएगा फैसला
- पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ समापन; 6 पदक के साथ 71 वें नंबर पर रहा भारत
- पेरिस ओलंपिकः जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर
- पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं मीराबाई चनू;मांगी माफ़ी
- पेरिस ओलंपिक: जिस मुकलाबले से बहार हुईं फोगाट, उसमें अमेरिका ने जीता गोल्ड
कांस्य पदक के लिए ज़रूरी मुक़ाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज़ को 13-5 से हराया.इससे पहले गुरुवार को हुए सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में अमन सहरावत को हार का सामना करना पड़ा था.
सेमीफ़ाइनल में अमन का मुक़ाबला जापान के रेई हिगुची के साथ था.
इस मैच में अमन को 10-0 से हार का सामना करना पड़ा.
अमन ने क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में अल्बानिया के अबकारोव को 12-0 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई थी.
अमन ने पहले राउंड में पूर्व यूरोपीय चैम्पियन व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 से मात दी थी.
.



