0:00
0:00 left
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया शुक्रिया अदा
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने कहा कि भारत हमेशा से सबसे क़रीबी सहयोगियों और अमूल्य भागीदारों में से एक रहा है, जिसने मालदीव को जब भी ज़रूरत पड़ी है, सहायता दी है.मोहम्मद मुइज़्ज़ू, मालदीव की वाटर सप्लाई और सीवरेज सुविधाओं के पूरा होने पर राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस समारोह में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हिस्सा लिया.मालदीव की इन सुविधाओं के लिए भारत सरकार की ईएक्सआईएम बैंक ऑफ़ इंडिया ने फंड दिया था.
राष्ट्रपति ने अपने भाषण को इस बात पर ज़ोर देकर ख़त्म किया कि सदियों की दोस्ती, आपसी सम्मान और रिश्तेदारी की मज़बूत भावना ने मालदीव और भारत के बीच संबंधों को बनाया है.राष्ट्रपति चुने जाने से पहले अपने चुनाव प्रचार के दौरान मुइज़्ज़ू ने भारत विरोधी नारा दिया था. उनके पद संभालने के बाद भारत और मालदीव के रिश्तों में कड़वाहट भी देखी गई थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’
- Venezuela Earthquake: PM Modi ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ | “हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं”
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है



