जम्मू कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव ; मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हाने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 20 जून को श्रीनगर आए थे, तो उन्होंने घोषणा की थी कि जल्द ही चुनाव होंगे. चुनाव आयोग की एक टीम ने यहां का दौरा किया है और सभी पक्षों से मुलाक़ात की है.
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ही विधानसभा चुनाव के तारीख़ का ऐलान करेगा. जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने 5 अगस्त को संसद में कहा था, पहले परिसीमन, फिर विधानसभा चुनाव, फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा. सभी चीजें उसी क्रम में चल रही हैं.उपराज्यपाल ने उम्मीद जताई की जल्द ही राज्य में विधानसभा के चुनाव होंगे.