👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wangchuk ने अस्पताल से सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने के लिए रखी कई शर्ते
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- Mallikarjun Kharge ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का ‘सत्याग्रह’, राजघाट पहुंचकर बापू से लिया आशीर्वाद
- पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों के नाम लिखा पत्र- अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए
0:00 left
नई दिल्ली। 15 अगस्त के दिन दिल्ली में झंडा फहराने का मामला अभी सुलझा नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं और उन्होंने कैबिनेट मंत्री आतिशी द्वारा झंडा फहराने का प्रस्ताव दिया था। मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग ने अब इनकार कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री गोपाल राय को जवाब देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आतिशी को अधिकृत करने का निर्देश कानूनी रूप से मान्य नहीं है। तिहाड़ जेल से केजरीवाल का पत्र लिखना भी नियमों का उल्लंघन है। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को लिखित आदेश जारी किए थे। इधर, तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल की ओर से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र भेजे जाने पर जेल प्रशासन ने भी आपत्ति जताई है। जेल अधीक्षक ने मुख्यमंत्री को ऐसी किसी भी अनुचित गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी है।



