👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Train Accident: गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; कई रद्द और डायवर्ट
- भोपाल-बीना-इटारसी चौथी रेल लाइन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 237 किलोमीटर लंबी लाइन पर खर्च होंगे 4329 करोड़ रुपए
- इंदौर-मनमाड़ रेललाइन की मंजूरी, आजादी के बाद सर्वाधिक खुशी वाला दिन, आदिवासियों के विकास को मिलेगी गति
0:00 left
पंजाब में रेलवे लाइन पर RDX धमाका! मालगाड़ी निशाने पर, इंजन क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद क्षेत्र में देर रात रेलवे लाइन पर हुए एक बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर से गुजर रही थी।
जानकारी के अनुसार यह रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेलवे ट्रैक का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया और मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस विस्फोट में लोको पायलट घायल हो गया, जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर हालात पर नजर रखी जा रही है।



