पुरानी हर पहचान मिटाने में जुटी बांग्लादेश सरकार, शेख मुजीबुर्रहमान की पुण्यतिथि पर होने वाली छुट्टी कर दी रद्द

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पुरानी हर पहचान मिटाने की कोशिश में लगी है। इसी के तहत 15 अगस्त को देश के संस्थापक और शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान की पुण्यतिथि पर दिया जाने वाला राष्ट्रीय अवकाश रद्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शेख हसीना के इस्तीफे के बाद शेख मुजीब की पहचान पर लगातार हमले हुए हैं। भीड़ ने बंगबंधु को समर्पित एक संग्रहालय को आग लगाकर उनसे जुड़ी चीजों को नष्ट कर दिया था। ये संग्रहालय बंगबंधु का निजी आवास था, जहां उनकी हत्या की गई थी। ढाका में शेक मुजीब की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ा गया और एक्सप्रेसवे से उनकी नेमप्लेट भी हटाई गई हैं। इस सबके बीच शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने अपने नाना की पुण्यतिथि 15 अगस्त को ‘राष्ट्रीय शोक दिवस‘ के रूप में मनाने का आग्रह किया है।

बांग्लादेश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की आजादी में शेख मुजीबुर्रहमान की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी। लंबे समय पाकिस्तान की जेल में रहने वाले शेख मुजीब को बांग्लादेश का राष्ट्रपिता कहा जाता है। बांग्लादेश बनने के चार साल बाद ही 15 अगस्त 1975 को उनकी और उनके परिवार के 16 सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनकी दो बेटियां शेख हसीना और रिहाना ही इस हमले में बची थीं क्योंकि वो ढाका में नहीं थीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।