नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न आने की जिद बांग्लादेश को भारी पड़ी है। आईसीसी ने अब बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत न आने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया है। कुछ दिन पहले आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को डेडलाइन दी थी कि वे या तो भारत वर्ल्ड कप खेलने के लिए आएं या फिर उनको स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया जाएगा। हालांकि, बांग्लादेश अपने स्टैंड से हिला नहीं। वे भारत आने के लिए राजी नहीं हुए। इसके चलते अब आईसीसी ने उनको वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
- टी-20 विश्व कप जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह की तारीफ
- टी-20 विश्व कप जीत के बाद गौतम गंभीर का बयान, कहा—मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया नहीं, खिलाड़ियों के प्रति है
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, आज अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के कहने पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिनको उन्होंने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई का यह फैसला हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश में हो रही हिंसा के दौरान आया था। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया। वे चाहते थे कि उनके मैच भारत से बाहर करवाए जाएं। बांग्लादेश के कहने पर एक सर्वे किया गया, जिसमें पता चला कि बांग्लादेश को भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने में खतरा नहीं है। लेकिन, बांग्लादेश नहीं माना। इसके चलते आईसीसी को कड़ा फैसला लेना पड़ा। बता दें कि बांग्लादेश ने अपने यहां आईपीएल बैन भी कर दिया है।



