नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले केसी त्यागी ने आखिर क्यों दिया इस्तीफा, क्या जदयू के अंदर चल रही उठापटक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रवक्ता के सी त्यागी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब राजीव रंजन प्रसाद को नया प्रवक्ता बनाया गया है। त्यागी, नीतीश कुमार के खास नेता माने जाते रहे हैं। उनके इस्तीफे से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू के अंदर कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है। हालांकि जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने चिट्ठी जारी कर कहा है कि केसी त्यागी ने निजी कारणों से पद छोड़ा है।

उल्लेखनीय है कि केसी त्यागी पहली बार चौधरी चरण सिंह की पार्टी लोकदल से 1984 में गाजियाबाद–हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और कांग्रेस के केदारनाथ सिंह से हार गए। वह दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 22.5 फीसदी वोट मिले। दूसरी बार 1989 में जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बने और गाजियाबाद से चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद बीपी मौर्य को हरा दिया। 1991 में वह इसी सीट से तीसरी बार जनता दल के टिकट से चुनाव लड़े और भाजपा के रमेश चंद तोमर से हार गए। वह करीब 24 हजार वोटों से हार गए। इसके बाद 1996 में वह समाजवादी पार्टी के टिकट से गाजियाबाद सीट से चौथी बार चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का समाना करना पड़ा। इस चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे। 2004 में मेरठ सीट से जनतादल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2012 में बिहार से राज्यसभा सांसद बने।

नीतीश के साथ हमेशा खड़े रहे

केसी त्यागी का नाम जदयू के उन नेताओं में शामिल है जो कैसी भी विपरित परिस्थितियों में सीएम नीतीश कुमार के हर स्टैंड के साथ कायम रहे। उन्होंने कभी भी नीतीश के फैसले पर सवाल नहीं उठाए। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि केसी त्यागी ने अचानक इस्तीफा क्यों दे दिया? ये अफवाह भी जोरों पर है कि केसी त्यागी बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के भूमिहारों पर दिए बयान से नाराज थे। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वह कई मुद्दों पर अपनी अलग लाइन ले रहे थे, जिससे पार्टी को मुंह छुपाना पड़ा था। इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एससी–एसटी आरक्षण का मुद्दा, फिर इजरायल–फिलिस्तीन का मुद्दा शामिल है। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने मीडिया में जाने से पहले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व से परामर्श करना बंद कर दिया था। इससे सहयोगी दलों के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो रही थी। खैर, इससे यह स्पष्ट है कि जदयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और पार्टी में कई धड़े अब खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।