दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्म भूषण, पद्म पुरस्कारों की सूची में मध्यप्रदेश से भी चार नाम

Date:

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है, जबकि झारखंड राज्य के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है। इनके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है।

अभिनेता धर्मेंद्र को कला के लिए और वीएस अच्युतानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है। इनके अलावा, केरल से आने वाले केटी थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए और पी नारायणन को साहित्या और शिक्षा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि यूपी से आने वाले एन. राजम को कला के लिए पद्म विभूषण मिला है। पद्म भूषण इस साल 13 नायकों को मिला है। इनमें अलका याग्निक को कला के लिए, भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों के लिए, तमिलनाडु से आने वाले कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को मेडिकल क्षेत्र के लिए, केरल से आने वाले मामूटी को कला के लिए, यूएसए से आने वाले डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु को मेडिकल के लिए, पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) कला के लिए, तमिलनाडु से आने वाले एसकेएम मैलानंदन को समाजिक कार्य, कर्नाटक से आने वाले एस आर गणेश को कला के लिए, झारखंड से आने वाले शिबू सोरेन को सार्वजनिक मामलों के लिए, उदय कोटक को उद्यम के लिए, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के लिए, केरल से आने वाले वेल्लापल्ली नटेसन को सार्वजनिक मामलों और अमेरिका के विजय अमृतराज को खेल के लिए पुरस्कार मिला है।

इन्हें मिला पद्म विभूषण

1.धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत),कला, महाराष्ट्र,

2. के टी थॉमस,जनसंपर्क,केरल,

3.एन राजम, कला,उत्तर प्रदेश,

4.पी नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा,केरल

5.वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत),जनसंपर्क,केरल

इन्हें मिला पद्म भूषण

इस बारपद्म भूषणके लिए गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एस के एम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन, विजय अमृतराज के नामों की घोषणा कर दी गई है।

113 हस्तियों को पद्म श्री

पद्म श्री के लिए 113 नामों की घोषणा की गई जिनमें रोहित शर्मा (भारतीय क्रिकेटर), हरमनप्रीत कौर (महिला क्रिकेटर), हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत), एक्टर आर माधवन भी शामिल हैं। इस लिस्ट में सिनेमा से कई और नाम हैं जिनमें मशहूर सिंगर अलका याग्निक और ममूथी भी हैं।

एमपी की चार हस्तियों को पद्मश्री

पद्म पुरस्कारों की सूची में मध्य प्रदेश की 4 हस्तियां शामिल हैं। भोपाल के लेखक कैलाश चंद्र पंत, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, सागर के मार्शल आर्ट कलाकार भगवानदास रैकवार और नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...