तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयानों के क्या हैं मायने, उग्र हिन्दुत्व के ट्रैक पर फिर से भाजपा!

Date:

भाजपा उग्र हिन्दुत्व के कारण ही सत्ता में आई थी। वह जमाना याद कीजिए जब लालकृष्ण आडवाणी ने रथयात्रा निकाली थी। इसके बाद अयोध्या में जो कुछ हुआ, उसने भाजपा को दो सीटों से तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचाया। भाजपा जब सत्ता में आई तो अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने एक अलग रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ की बात हुई, लेकिन एनडीए के अन्य दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश भी जारी रही।

हाल ही में भाजपा के कुछ मुख्यमंत्रियों के ऐसे बयान सामने आए हैं, जिनसे लगता है कि पार्टी फिर से अपनी लाइन बदल रही है। ऐसे बयानों में सबसे आगे हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी उपने उग्र हिन्दुवादी छवि को बरकरार रखा। यूपी में सीटें कम हुईं और माना यह गया कि योगी के भाषण और छवि ने ही सपा को आगे बढ़ने का मौका दिया। इसके बाद भी योगी नहीं माने और न ही उन्हें रोकने की कोई कोशिश हुई। अभी हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बांग्लादेश के संदर्भ में एक बयान दिया था, जिस पर जमकर बवाल मचा था। योगी ने कहा था-बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे, सुरक्षित रहोगे।

इसके बाद मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर एक बयान दिया। अशोक नगर जिले के चंदेरी में एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे डॉ. यादव ने कहा था कि जो यहां का खाता है और कहीं और का बजाता है, यह नहीं चलेगा। भारत के अंदर रहना होगा तो रामकृष्ण की जय कहना होगा। इसके बाहर कुछ नहीं चले। हमारे देश के भीतर हम सब का सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा हर किसी को अपनी पूजापद्धति की स्वतंत्रता है, लेकिन देशभक्ति जरूरी है। इस बयान के भी अपने-अपने तरीके से राजनीतिक अर्थ लगाए गए।

वर्तमान में जो सबसे गरम मुद्दा चल रहा है वह है असम का। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य विधानसभा में मुस्लिम विधायकों को नमाज के लिए मिलने वाले दो घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है। इस फैसले की जहां विपक्षी पार्टियां आलोचना कर रहीं, वहीं एनडीए में भी खटपट मच गई है। जदयू और एलजेपी ने इस फैसले का विरोध किया है, लेकिन इसके बाद भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है।

इन सब बयानों के बीच मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत का भी एक बयान सामने आया था। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा था कि वहां रेप जैसी घटनाएं होती हैं। भाजपा आलाकमान ने तत्काल उन्हें चेताया। यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें तलब कर आइंदा ऐसे बयान न देने की चेतावनी दी, लेकिन योगी आदित्यनाथ, डॉ.मोहन यादव और हेमंत बिस्वा सरमा के बयानों पर ऐसी कोई पहल शीर्ष नेतृत्व द्वारा नहीं की गई।

ऐसे में क्या माना जाए…क्या भाजपा फिर से उग्र हिन्दुत्व के ट्रैक पर आना चाहती है या फिर मिलीजुली कुश्ती चलने देने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सजा में भी मजा लेते रहे आईडीए के बाबू, तीन महीने से भाजपा नेता के यहां हाजिरी!

आईडीए के बाबू विनोद दुबे को सजा के दौरान भाजपा नेता के यहां हाजिरी लगाते पाया गया।

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने लायक होगा।

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।