मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार, सुबह ईडी ने घर पर मारा था छापा

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह ईडी की टीम ओखला से विधायक खान के घर पर पहुंची थी। आप नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। खान ने कहा था कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार करने आई है।

गिरफ्तारी से पहले अमानतुल्लाह ने सोमवार सुबह एक्स पर लिखा था कि तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पहुंची। तानाशाह ने मुझे और अन्य आप नेताओं का उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। एक वीडियो में अमानतुल्लाह ने यह भी कहा था कि वह एजेंसी द्वारा भेजे जा रहे सभी नोटिस का जवाब दे रहे हैं, लेकिन एक टीम तलाशी वारंट पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची है।

आप नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

ईडी की कार्रवाई के बाद सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि ईडी के लिए एकमात्र काम बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना और उसका मनोबल तोड़ना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग नहीं टूटते, उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता है। आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी के पास अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।

भाजपा ने भी दिया जवाब

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्ट लोगों की लंबी सूची है। उन्होंने कहा कि जब कानून अपना काम करता है तो वे शोर मचाना शुरू कर देते हैं। अमानतुल्लाह खान ईडी की कार्रवाई के खिलाफ बोल रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार किया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।