बांग्लादेश ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को दी शिकस्त
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में हराकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत हासिल की है.बांग्लादेश ने पांचवें दिन 185 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक 40 रन जाकिर हसन ने बनाए वहीं, मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 42 रन बना चुकी थी और उसके हाथ में सभी 10 विकेट थे.
चौथे दिन पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 172 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसकी ओर से सबसे अधिक नाबाद 47 रन सलमान आगा ने बनाए वहीं मोहम्मद रिजवान ने 43 रन का योगदान दिया पहली पारी में 12 रन की बढ़त के आधार पर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के आगे 185 रनों का लक्ष्य रखा गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- CUET UG 2026 Re-Exam: NTA का बड़ा फैसला! 3,765 छात्रों को मिला दूसरा मौका
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें


