पहलवानों के दम पर हरियाणा के दंगल में कांग्रेस, विनेश और बजरंग भाजपा के खिलाफ ठोकेंगे ताल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार ताल ठोंककर अखाड़े में उतरने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों की सीटें भी तय हो गई हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस इन पहलवानों के दम पर भाजपा को चित करने में कितना सफल होती है।

उल्लेखनीय है कि विनेश और बजरंग पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में पदक से वंचित विनेश के साथ हरियाणा ही नहीं पूरे देश की सहानुभूति है। पदक ना मिलने के बाद भी पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हुई थी। कांग्रेस इन मुद्दों को भाजपा के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा छोड़ सभी हमारे साथ-विनेश

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि बुरे समय में ही पता चलता है– अपना कौन है। जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो भाजपा को छोड़ आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है।

अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे-बजरंग

हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ भाजपा की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही।

किसानों, खिलाड़ियों व जाटों पर है नजर

दोनों पहलवान जाट समुदाय से हैं। हरियाणा के किसानों में बड़ी संख्या जाटों की है और यह समुदाय न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर भाजपा के विरोध में है। फोगाट और पुनिया को पार्टी में शामिल करके पार्टी जाट वोटों को मजबूत करने के अलावा महिलाओं, खिलाड़ियों, किसानों और युवाओं के बीच अपना समर्थन आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव में भी किसान आंदोलन और पहलवानों के मुद्दे का असर दिखा था। एनडीए और कांग्रेस दोनों को 5-5 सीटों पर जीत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।