0:00
0:00 left
हरियाणा के पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने बीजेपी से इस्तीफा दिया
हरियाणा में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं नेताओं के इस्तीफे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और इसकी प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया .बच्चन सिंह आर्य ने कहा उन्होंने ऐसा लोगों के कहने पर किया है.बच्चन सिंह आर्य ने कहा, ये तो पुरानी बात हो गई. मैं पहले भी दो से तीन बार कह चुका हूं. आज मुझे लोगों ने कहा कि छोड़ दो.
उन्होंने कहा, दस हजार के करीब जनसैलाब था.मैंने सवाल किया कि क्या करूं? पार्टी में रहूं या आजाद रहूं. चुनाव लड़ूं या नहीं? भीड़ ने हाथ उठाकर कहा कि भाजपा में मत रहो. बहुत पहले लोगों ने कहा था कि भाजपा में आ जाओ तो मैं आ गया.
बीजेपी ने हरियाणा में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इनमें से 67 नाम हैं. लेकिन सूची में अपना नाम न पाकर कई बीजेपी नेता नाराज हैं. कुछ ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा



