अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कई शर्तें भी लगाईं, न दफ्तर जा पाएंगे और न ही साइन करेंगे कोई फाइल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्वल भुइयां की बेंच ने कई शर्तों और 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है। केजरीवाल पर वही शर्ते रहेंगी जो ईडी के केस में मिली बेल के दौरान थीं। इससे पहले शीर्ष अदालत ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध नहीं माना था पर कहा कि किसी भी नेता को बहुत दिनों तक जेल में नहीं रखा जा सकते।

जस्टिस सूर्यकांत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि एफआईआर अगस्त 2022 में दर्ज की गई थी और 4 चार्जशीट दायर की जा चुकी है। ट्रायल कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है और 17 आरोपियों की जांच की जानी है। निकट भविष्य में मुकदमे के पूरा होने की संभावना नहीं है। जमानत के लिए केजरीवाल तीन शर्तों को पूरा करते हैं, इसके आधार पर जमानत मंजूर की जाती है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रुपये के जमानत बांड के अधीन जमानत पर रिहा करने का निर्देश देते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

सुनवाई के बाद फैसला रख लिया था सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट में 5 सिंतबर को केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई तथी, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल ने जमानत की मांग करते हुए कहा था कि सीबीआई ने इस मामले में दो साल तक गिरफ्तार नहीं किया। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कठोर कानून में केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है। मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस मामले में अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है और केजरीवाल से समाज को खतरा नहीं है और उनके भागने का कोई अंदेशा नहीं है। इस कारण उन्हें जमानत दी जाए।

कई शर्तों के साथ केजरीवाल को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई वाले मामले में केजरीवाल को जमानत जरूर दे दी है, लेकिन इसके साथ ही उन पर शर्तें भी लगाई गई हैं। कोर्ट ने कहा कि ईडी मामले में मिली अंतरिम जमानत पर लागू शर्तें इस मामले में भी लागू रहेंगी। जमानत अवधि के दौरान वह शराब नीति मामले में टिप्पणियां नहीं करेंगे। बतौर सीएम दफ्तर नहीं जा पाएंगे और किसी मंत्री की नियुक्ति भी नहीं कर पाएंगे। कोर्ट ने उन्हें कोई भी फाइल साइन करने से मना किया है, लेकिन हरियाणा चुनाव में प्रचार की छूट उन्हें दी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

काजीरंगा के पास NH-715 पर हादसे में 26 लोगों की मौत, डैशकैम में कैद हुई घटना

काजीरंगा के पास NH-715 पर भीषण हादसे में 26 लोगों की मौत हुई। डैशकैम फुटेज में तेज रफ्तार मिनी बस की अनियंत्रित टक्कर दिखी।

महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर अब सात दिन ईडी की कस्टडी में रहेगा

महादेव ऑनलाइन प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर 7 दिन की कस्टडी में भेजा है। यह कार्रवाई ₹6,000 करोड़ के सट्टा घोटाले से जुड़ी है।

सीएम यादव ने मेडिकल कॉलेजों की सीट बढ़ाने के दिए निर्देश, 11 जिलों में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए बुलाए जाएंगे टेंडर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेजों की सीट बढ़ाने और निर्माण मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। प्रदेश में मेडिकल शिक्षा में बड़ा विस्तार होगा।

स्पाइसजेट का संकट बढ़ा, दिल्ली से 8 फ्लाइट्स कैंसिल, दुबई में चेक-इन रुका

स्पाइसजेट का संकट बढ़ा है, दिल्ली से 8 फ्लाइट्स कैंसिल और दुबई में चेक-इन सेवाएं रुकी हैं। वित्तीय समस्याओं ने परिचालन को प्रभावित किया है।

मध्यप्रदेश की मजबूरी, नकुलनाथ जरूरी: भोपाल में लगे पोस्टरों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

मध्य प्रदेश की मजबूरी नकुलनाथ जरूरी है के पोस्टर ने कांग्रेस में सियासी हलचल तेज कर दी है। नकुलनाथ की वापसी और पार्टी के अंदरूनी मतभेद चर्चा का केंद्र हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता आयोग ने ओला पर 10 लाख का लगाया जुर्माना, राइड से पहले टिप मांगने का मामला

केंद्रीय उपभोक्ता आयोग ने ओला पर राइड से पहले टिप मांगने के लिए ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। आयोग ने इस फीचर को भ्रामक और अनुचित व्यापार माना है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सेंसेक्स 13 नवंबर को 318 अंक टूटा, जिससे तीन दिन की तेजी पर विराम लगा। महंगाई और क्रूड ऑयल की कीमतों के बढ़ने से बाजार दबाव में रहा।

मणिपुर के उखरुल में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर की फायरिंग, 4 की मौत

मणिपुर के उखरुल में दो गाड़ियों पर फायरिंग की घटना में चार लोगों की मौत हुई। पुलिस ने संदिग्ध उग्रवादियों को जिम्मेदार बताया।

केंद्र ने जाकिर नाइक के IRF पर 5 साल के लिए प्रतिबंध बढ़ाया, कट्टरपंथ उकसाने का आरोप

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ाया है। गृह मंत्रालय ने कट्टरपंथ उकसाने का आरोप लगाया है।

इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग

इंदौर भाजपा में नई चौकड़ी ने गुटबंदी को तोड़कर राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की है। इस समूह को सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन मिला है।