0:00
0:00 left
शायद वो साथ चुनाव नहीं लड़ना चाहते ; आप को लेकर बोले भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, हमने आम आदमी पार्टी से गठबंधन का प्रयास किया था. पर उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. शायद वो साथ चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

उन्होंने कहा, हरियाणा के लोग कांग्रेस को जिताने का मन बना चुके हैं. बीजेपी का जाना तय है. ये कांग्रेस और बीजेपी का आमने सामने का मुकाबला है. किसी भी वोट काटने वाली पार्टी को जनता इस बार वोट नहीं करेगी.
गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा चल रही थी कि विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर फैसला हो सकता है.
इन दोनों पार्टियों ने 2024 का लोकसभा चुनाव को मिलकर लड़ा था.
👉 यह भी पढ़ें:
- राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा: 24 सीटों पर 18 जून को मतदान, कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म
- मतगणना का रोमांच: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में बढ़त, केरल में गठबंधन आगे
- पांच राज्यों में विधानसभा के लिए मतदान खत्म, एग्जिट पोल में बंगाल में तख्ता पलट की संभावना, असम में फिर से एनडीए
- राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की अंतिम सूची जारी, मतदान 12 मई को
- बंगाल चुनाव में बड़ा सियासी झटका: ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, अब अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी
- असम चुनाव में बड़ा आरोप: हिमंता बिस्वा सरमा बोले—विदेशी सोशल मीडिया के जरिए साजिश की कोशिश



