0:00
0:00 left
जम्मू कश्मीर के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी,
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी किया है. इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि कांग्रेस का हाथ जम्मू कश्मीर के हालात बदेलगा.पवन खेड़ा ने कहा है कि पिछले 10 साल से कश्मीर की जो हालत हुई है, उससे कश्मीर का दिल जख्मों से भर गया है.

जख्मों पर मरहम लगाने का समय आ गया है. जम्मू-कश्मीर में एक लंबी रात खत्म होने वाली है और सुबह होने को है.
पवन खेड़ा ने कहा, यहां पिछले 10 साल से दिल्ली की एक ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसमें लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही. इसी को ध्यान में रखते हुए 22 जिलों में हमारी टीम गई, लोगों से बात की और उसी के तहत हमारा मेनिफेस्टो तैयार किया गया.
उन्होंने कहा, “ये मेनिफेस्टो सिर्फ एक कागज़ का पुलिंदा नहीं है. ये हमारी गारंटी है. ये हक की बात है, जिसे हम पूरा कर के देंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी



