झारखंड गए रक्षा मंत्री के हेलीकॉप्टर में खत्म हो गया ईंधन, शिवराज सिंह चौहान के साथ सड़क मार्ग से गए वाराणसी

Date:

रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को झारखंड के गढ़वा में भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी के लिए रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव है। परिवर्तन रैली में उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सबसे भ्रष्ट सीएम बताया था। राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अब हेमंत सोरेन को सत्ता से बाहर करने का समय आ चुका है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करने का काम करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय को यह कहकर भड़काया कि भारत में वह (सिख समुदाय) सुरक्षित नहीं है। वे विदेशों में भारत की छवि को खराब कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया था। इसके बाद रक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।