वक्फ बिल के खिलाफ मिले पत्रों पर सवाल, 1 करोड़ 25 लाख पत्रों की भाषा एक जैसी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की हर बैठक में हंगामे के बाद अब इसके खिलाफ मिले पत्रों पर सवाल उठने लगे हैं। जेपीसी के सदस्य और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुझावों को लेकर जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को पत्र लिखा है। इसमें दुबे ने आरोप लगाया है कि बिल के खिलाफ मिले 1 करोड़ 25 लाख पत्रों की भाषा एक जैसी है। दुबे का आरोप है कि इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल किया जा रहा है।

बताया जाता है कि पत्र में निशिकांत दुबे ने कहा कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक संगठन हैं, जो देश की व्यवस्था को बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा सांसद का आरोप है कि भगोड़े इस्लामिक कट्टरपंथी जाकिर नाइक और अन्य हमारे देश के युवाओं के बीच भ्रम फैलाना चाहते हैं। वक्फ संशोधन बिल के जरिए उन्हें सरकार के खिलाफ करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए जाकिर नाइक की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसे राष्ट्रीय संप्रभुता पर खतरा बताया है।

👉 यह भी पढ़ें:

कई देश और संगठन रच रहे साजिश

पत्र में कहा गया है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ कई देश और इस्लामिक संगठन साजिश रच रहे हैं। इसकी पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए। दुबे ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ आईएसआई, चीन, जमातइस्लामी बांग्लादेश और तालिबान जैसे कट्टरपंथी संगठनों, विदेशी अभिनेताओं की भूमिका संदेह के दायरे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।