लेबनान में संघर्ष ,अमेरिका और ईयू ने की 21 दिनों के युद्धविराम की पेशकश

0
0

लेबनान में संघर्ष ,अमेरिका और ईयू ने की 21 दिनों के युद्धविराम की पेशकश

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और सहयोगी देशों ने अपनी ओर से तुरंत प्रभाव से 21 दिनों के युद्धविराम की पेशकश की है.11 सहयोगी देशों ने इस मसले का हल निकालने और गाजा में युद्धविराम की पेशकश की है.

अमेरिका, ईयू और सहयोगी देशों ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि इन देशों इजराइल, लेबनान, फिलिस्तीन के बीच दुश्मनी अब बर्दाश्त से बाहर है.

इससे पूरे क्षेत्र में युद्ध बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. ये न तो लेबनान के लोगों और न इसराइल के लोगों के हित में है

युद्धविराम की ये पेशकश इजराइली के सेना प्रमुख की उस घोषणा के बाद की गई है,जिसमें उन्होंने कहा था हवाई हमले बाद इजराइल अब लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है.

इजराइल पिछले कुछ दिनों से लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है. हिजबुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई की है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजराइली हमले में अब तक लगभग 500 से अधिक लोग मारे गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here