0:00
0:00 left
हमला होने पर क्या पुलिस तालियां नहीं बजा सकती.;फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत पर कहा अगर पुलिस पर हमला हुआ तो वो तालियां नहीं बजा सकती.एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा, एनकाउंटर में हम लोगों का विश्वास ही नहीं है. मेरा मानना है कि किसी भी न्याय प्रक्रिया में कानून के नियमों का पालन होना चाहिए. उसी के मुताबिक अपराधी को दंड मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा, ये तो जांच में आएगा कि बंदूक क्यों निकाली गई. बंदूक कैसे हाथ में आई. लेकिन कोई अपराधी बंदूक छीन कर हमारी पुलिस पर गोली चलाता है तो पुलिस ताली नहीं बजा सकती. पुलिस गोली चलाएगी. उसने गोली चलाई. पुलिस ने अपनी सुरक्षा में गोली चलाई. उसे एनकाउंटर कहिए या अपनी सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम कहिए. ये सब जांच का मामला है.
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे



