इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि वे आयुष्मान योजना के तहत दांत के इलाज की सिफारिश करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से ऊपर के लोगों को भी इलाज की सुविधा दी है। इतना ही नहीं आयुष्मान कार्डधारी को एयर एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है।
सीएम शनिवार को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में 30वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑफ इंडियन सोसायटी ऑफ ओरल इंप्लांटोलाजिस्ट का शुभारंभ करने आए थे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर क्षेत्र में नवाचार किए और ऐसे कामों को प्रोत्साहन दिया है। जब प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हेल्थ और हेल्थ एजुकेशन दो मंत्रालय थे। मैंने सबसे पहले दोनों को एक किया, ताकि हेल्थ की सुविधा भी अच्छी मिले और एजुकेशन व्यवस्था भी ठीक रहे।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- कृष्णा संस्था के जमीन आवंटन में नियमों की उड़ी खुलेआम धज्जियां, जांच हो तो कई अफसरों तक पहुंचेगी आंच
- आखिर कहां गया 300 किलो जिलेटिन, बड़े नेताओं के दौरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल?
चिकित्सा क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट पर 40 फीसदी सब्सिडी
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने पर सरकार की तरफ से 40 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। मध्यप्रदेश देश का दिल है, आप दिल के करीब आइए। सरकार जमीन से लेकर हर तरह की मदद आपको करेगी।
दांत तोड़ने की बात सब करते हैं…
सीएम ने कहा कि यहां दांत तोड़ने की बात तो सब करते हैं, लगाने वाले कम मिलते हैं। आपकी दुनिया बहुत अलग है। पहले नकली दांत लगाते थे, जिसे साफ करना पड़ता है। अब तो इंप्लांट करा लो और भूल जाओ। निकालने और साफ करने का झंझट नहीं। कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेता व दंत चिकित्सक मौजूद थे।



