नसरल्लाह की मौत उसके कई पीड़ितों के लिए एक इंसाफ ; जो बाइडन
हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा बीते चार दशक के आतंक के दौर में हसन नसरल्लाह और उसके नेतृत्व वाला आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह सैकड़ों अमेरिकियों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- जो बाइडन का विदाई भाषण: लोकतंत्र, प्रेस स्वतंत्रता, और एआई के खतरों पर गहरी चिंता
- जो बाइडन:न नजरों से ओझल होंगे, न दिलों से – राष्ट्रपति पद छोड़ने पर बेबाक बयान
- जो बाइडन ने भारत के लिए 1.17 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी
- जो बाइडन ने भारत के लिए 1.17 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी
- मोदी की हुई जो बाइडन और पुतिन से यूक्रेन दौरे पर बात
- जो बाइडन कोविड 19 से हुए संक्रमित
बयान में कहा गया है कि इसराइली हवाई हमले में नसरल्लाह की मौत उसके कई पीड़ितों के लिए एक इंसाफ है, जिसमें हजारों अमेरिकी, इसराइली और लेबनानी नागरिक शामिल हैं.
बाइडन ने आगे कहा है, हिजबुल्लाह, हमास, हूती और ईरान समर्थित किसी भी अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ खुद की रक्षा करने के इजराइल के अधिकार का अमेरिका पूरी तरह से समर्थन करता है.
हमारा मकसद राजनयिक तरीकों से गाजा और लेबनान में चल रहे संघर्षों को कम करना है. हम लेबनान में एक ऐसे समझौते पर बातचीत कर रहे हैं जो लोगों को इजराइल और दक्षिणी लेबनान में उनके घरों में सुरक्षित वापस लौटाएगा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा है कि अब मध्य पूर्व के व्यापक क्षेत्र को अधिक स्थिर बनाने का वक्त आ गया है.



