दक्षिणी लेबनान के 25 गांव के लोगों को इजराइल ने घर छोड़ने को कहा
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कुछ भागों में लोगों से उनके घरों को खाली करने को कहा है.सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट में इजराइली डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता अविचाई आंद्री ने प्रभावित होने वाले लगभग 25 गांवों की सूची दी है.


