0:00
0:00 left
भारत, नेपाल और बांग्लादेश के बीच बिजली सप्लाई को लेकर हुआ समझौता
नेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच ऊर्जा क्षेत्र में एक समझौता हुआ है. इसके तहत नेपाल, बांग्लादेश को 40 मेगावाट बिजली देगा.ये बिजली भारत के जरिए नेपाल से बांग्लादेश पहुंचेगी.
अधिकारियों ने बताया कि नेपाल, भारत और बांग्लादेश के अधिकारियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. नेपाल में बनने वाली 40 मेगावाट बिजली बांग्लादेश को बेची जाएगी.
इस समझौते से दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय ऊर्जा व्यापार का मार्ग खुल गया है. इसी साल से समझौता लागू हो जाएगा. तीनों देशों ने समझौता ऐसे वक्त पर किया है, जब ऐसी खबरें आ रही हैं कि नेपाल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बिजली के बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है.
जिन अधिकारियों ने पहले कहा था कि नेशनल ट्रांसमिशन लाइन में एक हजर मेगावाट बिजली का नुकसान हुआ है, अब उनका कहना है कि कई परियोजनाओं का संचालन फिर से शुरू हो गया है.
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल पुथल से पहले ही तीनों देशों के अधिकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार थे, लेकिन बाद में इसमें देरी हुई .
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार



