भाजपा के सौरभ जोशी चुने गए चंडीगढ़ के मेयर, त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को हराया

Date:

चंडीगढ़। भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर चुन लिए गए हैं। तिकोने मुकाबले में उन्होंने आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को हराया। सौरभ जोशी को 18 वोट मिले, जबकि योगेश ढींगरा को 11 वोट और कांग्रेस के उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी को 7 वोट प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि चुनाव में पारदर्शिता के लिए गुप्त मतदान की बजाए इस बार मेयर चुनाव में पार्षदों से हाथ खड़े करवाकर समर्थन पूछा गया और बाद में उनसे हस्ताक्षर भी कराए गए। हाथ खड़े करके मतदान होने के कारण किसी तरह की क्रॉस वोटिंग नहीं हुई और सभी दलों को उनके संख्याबल के अनुरूप ही वोट मिले।

सौरभ जोशी चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 12 के काउंसलर हैं। इस वार्ड के तहत सेक्टर 15, 16, 17 और 24 आते हैं। सौरभ जोशी लगातार सदन की बैठकों में नागरिक मुद्दों पर सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं और उन्हें मुखर रुख के लिए जाना जाता है। वे काफी समय से चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दों पर काम कर रहे हैं और भाजपा के भीतर उनकी पहचान एक मेहनती पार्षद के रूप में होती है। चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सदस्य हैं। सदन में भाजपा के 18 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 11 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद को भी मतदान का अधिकार प्राप्त होता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।