चेन्नई। इन दिनों दक्षिण भारतीय राज्यों में जनसंख्या को लेकर नेताओं के अजीब बयान आ रहे हैं। पहले आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लोगों से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी। अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस से भी बढ़कर बयान दे दिया है। उन्होंने एक सामूहिक विवाह समारोह में कहा कि नवविवाहितों के लिए अब 16-16 बच्चे पैदा करने का समय आ गया है।
बताया जाता है कि चेन्नई में हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती बोर्ड की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्टालिन ने यह बात कही। इस कार्यक्रम में 31 जोड़ों का विवाह हुआ। स्टालिन ने कहा कि पहले बुजुर्ग नवविवाहित जोड़ों को 16 तरह की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद देते थे। शायद अब समय आ गया है कि 16 तरह की संपत्ति के बजाय 16 बच्चे पैदा किए जाएं। उन्होंने कहा कि जब बड़े–बुजुर्ग कहते थे कि तुम 16 संतानें प्राप्त करो तो इसका मतलब 16 संतानें नहीं बल्कि 16 प्रकार की संपत्ति थी। अब कोई भी आपको 16 प्रकार की संपत्ति प्राप्त करने का आशीर्वाद नहीं दे रहा है। अब केवल पर्याप्त संतान होने और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद दे रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
नायडू ने की थी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील
इससे पहले आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी। नायडू ने दक्षिण भारतीय राज्यों खासकर आंध्र प्रदेश की बढ़ती उम्रदराज आबादी के बारे में चिंता जताते हुए कहा था कि 2047 के बाद भी राज्य के जनसांख्यिकी लाभ को बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए परिवार नियोजन न अपनाते हुए दो से ज्यादा बच्चे पैदा करें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या एक संपत्ति है, बोझ नहीं। उन्होंने इसके लिए नया कानून लाने और दो से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सम्मानित करने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि हम एक नया कानून लाएंगे, जिसके तहत दो से अधिक बच्चों वाले लोग ही चुनाव लड़ने के पात्र होंगे।



