ममता बनर्जी का दावा, त्योहारों के दौरान बंगाल में अशांति फैलाने की हो रही साजिश, पुलिस को किया सचेत

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि त्योहारों के दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ असामाजिक तत्व अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा समारोहों को निशाना बनाने की तैयारी चल रही है। ममता ने इसे देखते हुए प्रदेश में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है।

सीएम ममता ने कहा है कुछ ग्रुप त्योहारों के दौरान विशेष रूप से कोलकाता में धार्मिक शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे बंगाल में सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती, इसीलिए पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ममता ने कहा कि पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स को खुफिया जानकारी जुटाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कोई विस्फोट हो। उन्होंने कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।