भिलाला समाज के कार्यक्रम में बोले सीएम यादव- इंदौर मनमाड़ रेल लाइन से बदलेगी जिंदगी, धर्मांतरण से दूर रहने की दी सलाह

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता, लगनशीलता एवं परिश्रम जनजाति समाज की विशेष पहचान है। भोलापन भी इस समाज की विशेष पहचान रही है। वे इस भोलापन को कमजोरी नहीं बनने दें और किसी भी दुश्चक्र में नहीं आएं। समाज का भोलापन, बांकपन विशेषता है और कमजोरी भी है। दुश्मन इस भोलेपन का फायदा उठाता है और लैंड जेहाद, धर्मांतरण को बढ़ावा देता है। समाज इससे बचे। सीएम ने कहा कि इंदौरमनमाड़ लाइन जिंदगी बदलने का गेट पास है। भविष्य में दिल्ली मुंबई के रास्ते बदल जाएंगे। नए ट्रेन रुट विकास के नए रास्ते खोल रहा है। इससे आदिवासी अंचल को फायदा होगा।

सीएम डॉ. यादव आज जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन द्वारा आयोजित भिलाला समाज समागम एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भिलाला समाज हर चुनौती का सामना करता है और आनंद और निर्भीकता के साथ रहता है। समाज की परिश्रमी संस्कृति मायने रखती है। कुरीतियों के खिलाफ समाज अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का समय बदल रहा है, लेकिन संस्कार भी कायम रहना चाहिए। आगे बढ़ें, लेकिन जड़ों से जुड़े रहे।

धर्मशाला के लिए पांच करोड़ देने का ऐलान

सीएम ने कहा क्रांतिकारी टंट्या मामा की स्मृति में प्रदेश के इंदौर संभाग में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इस समाज के विकास के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरे मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि इंदौर में जनजाति समाज की गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी और निर्मित की जा रही धर्मशाला के लिए 5 करोड रुपए दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, सासंद गजेंद्र सिंह पटेल सहित कई विधायक और नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।