नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी महमूद गजनवी को ”भारतीय लुटेरा” बताकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका पूरा ईकोसिस्टम विदेशी हमलावरों को महिमामंडित करता है और हिंदू विरोधी आततायियों का गुणगान करता है।
पार्टी ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेतृत्व और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदू मंदिरों को तोड़ने एवं हजारों लोगों की हत्या करने वाले क्रूर हमलावर के बारे में अंसारी के विचारों से सहमत हैं। हामिद अंसारी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि इतिहास की पुस्तकों में महमूद गजनवी समेत जिन लोगों को विदेशी हमलावर और लुटेरों के रूप में दर्शाया गया है, वे असल में ”भारतीय लुटेरे” थे। वे बाहर से नहीं आए थे। राजनीतिक रूप से यह कहना आसान है कि उन्होंने यह और वो नष्ट कर दिया, लेकिन वे सभी भारतीय थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विदेशी हमलावरों और लुटेरों के प्रति अंसारी का स्नेह उनकी ”बीमार मानसिकता” को दर्शाता है। यह पूरी समस्या तीन एम– मुगल, मैकाले और मार्क्स का परिणाम है। ख की बात है कि उपराष्ट्रपति रह चुका व्यक्ति ऐसे बयान देता है, जबकि सच्चाई यह है कि जैसे सभी ब्रिटिश वायसराय ¨कग या क्वीन की ओर से शासन करते थे, वैसे ही सभी मुगल सम्राट बगदाद के खलीफा के प्रतिनिधियों के रूप में शासन करते थे। लुटेरों से खुद को जोड़कर, समाज का एक निश्चित वर्ग अब पूरे भारत को लुटेरों से जोड़ने लगा है। ऐसी निराश मानसिकता से छुटकारा पाने की जरूरत है।
‘एक्स‘ पर अंसारी की टिप्पणियों का फुटेज साझा करते हुए पार्टी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ”शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा कहने के बाद, अब कांग्रेस ईकोसिस्टम व हामिद अंसारी गजनवी की तारीफ कर रहे हैं जिसने सोमनाथ मंदिर को नष्ट और अपवित्र किया था। वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का विरोध करते हैं.. वे औरंगजेब और उन लोगों के अपराधों पर पर्दा डालते हैं जिन्होंने ¨हदुओं पर अत्याचार किए। वे भारत और ¨हदुओं से नफरत करते हैं।



