इंदौर। दीपावली के अगले दिन शुक्रवार दोपहर इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई, जिसमें 6 लोग घायल भी हो गए। मामला इतना गर्म हो गया कि हिन्दूवादी संगठन थाने का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले को शांत कराया और बच्चों से वहीं पटाखा चलवाया जहां विवाद हुआ था।
एडिशनल सीपी अमित सिंह ने बताया यहां कई तरह के इश्यू हैं। फिलहाल समझा-बुझाकर मामला शांत कर लिया गया है। यहां पतली गलियों में ड्रम आदि रखने से रास्ता अवरूद्ध होता है। ऐसे सभी मुद्दों के समाधान के लिए त्योहार के बाद वरिष्ठ अधिकारी यहां के लोगों से जनसंवाद करेंगे। इसमें अन्य विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
- बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
फुटेज के आधार पर की जा रही पहचान
एडिशनल सीपी सिंह ने बताया कि पथराव और आगजनी की घटना में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 5-6 लोग घायल हुए हैं। तत्काल ही सभी का उपचार कर दिया गया है। इसमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।
पुलिस ने मुस्तैदी से संभाला मामला
घटना के तुरंत बाद जूनी इंदौर, सराफा, मल्हारगंज और अन्नपूर्णा थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा गया था और पुलिस ने मुस्तैदी से स्थिति को काबू में कर लिया। इधर, हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करे लगे थे। हिंद रक्षक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य गौड़ भी पहुंचे थे।



