👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के लिए जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, महिलाओं के साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने तीन हजार रुपए देने का वादा
- ममता बनर्जी ने जारी किया 10 प्रतिज्ञा वाला घोषणा पत्र, बेरोजगार युवाओं को हर साल 18 हजार रुपए देने का वादा
- बीएमसी चुनाव के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, बेस्ट की बस में महिलाओं को पचास फीसदी छूट सहित कई वादे
- महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की आंधी, एमवीए का सूपड़ा साफ, भाजपा को मिली सबसे ज्यादा सीटें, राज ठाकरे शून्य पर आउट
- लालू यादव का एनडीए पर तंज़: “घोषणा पत्र नहीं, सॉरी पत्र जारी किया गया”
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें भाजपा की तर्ज पर महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपए देने की घोषणा के साथ ही किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया है। हर परिवार का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा होगा। बेरोजगार युवकों को हर महीने चार हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा।
महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की जनता को पांच गारंटियां दी हैं। इसमें जातिगत जनगणना, महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना शामिल है। महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। किसानों का तीन लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का वादा भी एमवीए ने किया है।
मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ भाजपा और आरएसएस है, जबकि दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। एक तरफ आंबेडकर का एकता, समानता, प्रेम और सम्मान का संविधान है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस के लोग इस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। सरकार को गिराने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पिछली महाराष्ट्र सरकार को चोरी करके और पैसे देकर हटाया गया था।
डरा-धमकार बनाई सरकार : आजमी
सपा नेता अबु आजमी ने कहा कि यह सरकार डरा धमकाकर बनाई गई है, यह चुनी हुई सरकार नहीं है। 2014 से पहले कभी भी महाराष्ट्र में मॉब लिन्चिंग नहीं हुई। बीफ के नाम पर लोगों की पिटाई हो रही है। लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं थी। अब सब कुछ है। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है भाजपा हटाओ देश बचाओ।
महाराष्ट्र का गुजरातीकरण : उद्धव ठाकरे
शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडनवीस ने मुझे चैलेंज दिया कि पहले मुम्ब्रा में मंदिर बनाओ। मुम्ब्रा के प्रवेश द्वार पर ही छपत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद हम हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज का मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुम्बई और महाराष्ट्र का गुजरातीकरण का काम चल रहा है, वो हम नहीं नहीं होने देंगे।



