झूठे प्रोपेगैंडा से तथ्य नहीं बदल जाते’, UN सुधांशु त्रिवेदी की पाकिस्तान को फटकार
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जबरदस्त फटकार लगाई है। राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधा और कहा कि अपनी इन हरकतों से पड़ोसी मुल्क तथ्य नहीं बदल सकता।
👉 यह भी पढ़ें:
- SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त
- CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’
- ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा
- IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?
- लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत
- रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान
दरअसल, यूएन महासभा में शांति अभियानों को लेकर जारी चर्चा के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। इस पर भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा, पाकिस्तान एक बार फिर यूएन की इस संस्था को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर के लोगों ने हाल ही में अपने लोकतांत्रिक और निर्वाचन के अधिकार का इस्तेमाल किया है और नई सरकार चुनी है। पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदल जाएंगे।



