0:00
0:00 left
सीरिया से 75 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत ने अपने 75 नागरिकों को सीरिया से सुरक्षित बाहर निकाला है। इन नागरिकों में जम्मू और कश्मीर के 44 ज़ायरीन भी शामिल हैं, जो साइबा ज़ैनाब में फंसे हुए थे।

सुरक्षित लेबनान पहुंचाए गए भारतीय
विदेश मंत्रालय ने बताया कि सभी भारतीयों को सुरक्षित लेबनान पहुंचा दिया गया है। अब वे लेबनान से कॉमर्शियल फ्लाइट्स के ज़रिए भारत आएंगे। यह अभियान दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने भारतीय नागरिकों के अनुरोध और सुरक्षा के आकलन के आधार पर शुरू किया।
सीरिया में रह रहे भारतीयों के लिए अपील
विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रह रहे सभी भारतीयों से अपील की है कि वे दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। साथ ही, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर (+963 993385973) और ईमेल (hoc.damascus@mea.gov.in) जारी किया गया है।
सीरिया की स्थिति
पिछले हफ़्ते सीरिया में तत्कालीन असद सरकार के ख़िलाफ़ विद्रोह हुआ था, जिसके चलते राष्ट्रपति बशर अल-असद को सीरिया छोड़कर रूस भागना पड़ा। वर्तमान में सीरिया पर विद्रोही गुटों का कब्ज़ा है। वहां की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने यह विशेष अभियान चलाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Syria के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत पहुंचा गैस से भरा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित पहुंची ‘सिमी’
- 12 साल बाद सीरिया से अमेरिकी सेना की पूरी वापसी: देश के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
- होर्मुज संकट के बीच राहत: फंसा भारतीय जहाज जग वसंत सुरक्षित भारत पहुंचा
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर विवाद: ईरान ने वसूली के दावों को बताया झूठा, भारतीय जहाज सुरक्षित गुजरे



