सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम यादव ने दिया हिसाब, कहा-लाडली बहना से बढ़ा है बोझ, सरकार बढ़ा रही है आय

Date:

0:00

0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल के एक साल 13 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर गुरुवार को भोपाल में सीएम यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सीएम ने लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके कारण सरकार पर बोझ बढ़ गया है। इसके लिए सरकार अपनी आमदनी बढ़ा रही है ताकि यह निरतंर चलती रहे।

सीएम यादव ने बताया कि अपने यहां 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपया गैस रिफिलिंग का हम दे रहे हैं। 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों को अब तक 19 हजार 212 करोड़ रुपए राशि का अंतरण किया है। जब से सरकार बनी थीं तब लोग कह रहे थे कि ये चल नहीं पाएगी, लोड पड़ेगा, फाइनेंशियल तकलीफ है यह हो नहीं पाएगा। हम ये बात जरूर मानते हैं कि लोड पड़ रहा है, लेकिन लोड पड़ने के साथसाथ सरकार आय के साधन भी बढ़ा रही है। सरकार अपने पैरों पर अपनी वित्तीय व्यवस्था को खड़ा करने के लिए साधन पर फोकस कर रही है। जब आप आय बढ़ाओगे तो स्वतः ही इस सभी व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए आप सामर्थ्य और सक्षम हो जाते हो। हमने इस दिशा में काम किया है कि हमारी सारी जनकल्याणकारी योजनाएं खासतौर से बहनों की योजनाओं को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

25 को केन-बेतवा योजना का शुभारंभ पीएम करेंगे

सीएम यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग होना चाहिए। ऐसे में उन्होंने नदी जोड़ो की कल्पना की थी। सच मानो तो उस समय कई लोगों को लगा था कि क्या यह संभव है? यह तो प्रकृति जन्य है यह कैसे हो सकता है? लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने जब हमारी दूसरी बैठक ली तो उन्होंने कहा कि यह बहुत उम्दा आइडिया है इस पर आगे बढ़ना चाहिए। केनबेतवा परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय में यह प्रोजेक्ट हाथ में लिया गया था, लेकिन फॉरेस्ट और कुछकुछ विभागों में तालमेल की कमी ये मामला अटक रहा था। हमने इसको गंभीरता से आगे लिया। सीएम ने कहा कि केनबेतवा प्रोजेक्ट में केवल 10% राशि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की लगेगी। बाकी राशि केंद्र सरकार देगी। अटल जी की जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अटल जी का वह सपना साकार होते दिखेगा जो उन्होंने नदी जोड़ अभियान को लेकर देखा था। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में आने की सूचना दी है। दोपहर 1:00 छतरपुर जिले में इस योजना का भूमि पूजन किया जाएगा।

मेडिकल सुविधाओं का भी किया जिक्र

प्रेस कान्फ्रेंस में सीएम ने प्रदेश में बढ़ रही मेडिकल सुविधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा कि प्रदेश में दो तरह की एयर एंबुलेंस चल रही है। जहां हवाई पट्टी है वहां एयर एंबुलेंस चल रही है और जहां हवाई पट्टी नहीं है वहां हेलीकॉप्टर से मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 2003-4 के आसपास करीब 5 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे अब कुछ समय में पूरे प्रदेश में 51 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। सीएम यादव ने कहा कि इंदौरमनमाड़ रेल लाइन के लिए मध्यप्रदेश में रेलवे का काम देखने के लिए अलग से ओएसडी ला रहे हैं। यह 309 किलोमीटर का लगभग 18,036 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इससे ढाई सौ किलोमीटर का सफर बचेगा।

इस तरह कुलपति बन गए कुलगुरु

सीएम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में कुलगुरु को पहले कुलपति कहते थे। ऐसे में जब महिला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।