👉 यह भी पढ़ें:
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- राज्यसभा चुनाव का आखिरी दौर: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान, शाम चार बजे आएंगे नतीजे
- हरियाणा के जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में आग, पांच महिलाओं की मौत, बाहर से बंद था ताला
- पंजाब–हरियाणा में थानों के बाहर धमाके: गुरदासपुर में 3 घायल, सिरसा में ग्रेनेड अटैक की पुष्टि; केएलए ने जिम्मेदारी ली, पुलिस ने बताया फर्जी
- सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तर भारत को दहलाने की साजिश की नाकाम, हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलो विस्फोटक, टाइमर और हथियार बरामद
- हरियाणा: छठ पर्व के बाद यमुना नदी पर 100 साल पुराना पुल ढहा, बड़ा हादसा टला
0:00 left
सूरजकुंड। हरियाणा के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। यहां झूला टूटने से उसमें झूल रहे करीब सात–आठ लोग घायल हो गए। इस हादसे से कुछ देर पहले ही मेला परिसर के गेट संख्या दो का पल्ला गिरने से एक बच्चा और एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया।
बताया जाता है कि सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम करीब पांच बजे गेट गिरने से एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए। गेट नंबर दो हिल रहा था। ऐसे में मेला प्रबंधन के कर्मचारी गेट को ठीक कर रहे थे। उन्होंने लोगों को उस तरफ जाने से रोका हुआ था। इस दौरान हवा के झोंके के साथ गेट गिर गया। वहां से गुजर रहे सेक्टर-28 निवासी सुमित मल्होत्रा घायल हो गए। उन्हें बादशाह खान अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसमें एक बच्चे को भी मामूली चोट आई।
सूरजकुंड मेले में हादसे के बाद शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद करना पड़ा। मेला परिसर में बनाए गए मुख्य चौपाल के मंच पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होने वाली थी। इस घटनाक्रम से मेला आयोजक जूझ ही रहे थे कि झूला टूट गया। इस बीच उसमें झूल रहे आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। इतना सुनते ही परिसर में खलबली मच गई। सभी घटनास्थल की ओर बढ़ गए। जहां तुरंत ही एम्बुलेंस को बुलवाकर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। साथ ही, मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।



