महाराष्ट्र में हार के बाद फिर जागा ठाकरे साहब का हिन्दुत्व, वीर सावरकर को कर दी भारत रत्न देने की मांग, कांग्रेस को भी दे डाली नसीहत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नागपुर। वीर सावरकर का हमेशा विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में बैठे शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे का हिन्दुत्व प्रेम फिर जाग उठा है। उन्होंने वीर सावरकर को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की अपनी मांग कर दी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई।

नागपुर में एक प्रेस कान्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि वीर सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जाना चाहिए। जब देवेंद्र फडणवीस सीएम थे, तब उन्होंने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उसका अभी तक कुछ हुआ नहीं। अब तो फडणवीस सीएम हैं। अब तो उनकी मांग पर विचार करना चाहि। अब अगर ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है तो भाजपा को वीर सावरकर पर बोलने का कोई अधिकार नहीं हैं। मैं कांग्रेस और भाजपा दोनों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस को सावरकर पर निशाना साधना बंद कर देना चाहिए। भाजपा को भी नेहरू–नेहरू करना बंद कर दे। अतीत को छोड़ भविष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। दोनों नेताओं ने अपने समय में जो भी निर्णय लिए, वे अपने युग के लिए उपयुक्त थे इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को भी अब नेहरू का नाम बार–बार लेने से बचना चाहिए।

शिंदे की शिवसेना ने कहा-पहले कांग्रेस को लात मारिए

एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता और कैबिनेट मंत्री भारत गोगावले ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जो मांग की है वह ठीक है। महायुति के नेता वीर सावरकर को भारत रत्न देने के मामले पर फैसला करेंगे, लेकिन हिंदुत्व त्याग चुके उद्धव ठाकरे को वीर सावरकर के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। शिंदे गुट के कोटे से मंत्री बने आशीष जायसवाल ने कहा कि उद्धव ठाकरे का मित्र पक्ष रोज सावरकर का अपमान कर रहा है। उनको लात मारकर पहले अलग कीजिए। जब तक आप यह करेंगे नहीं तब तक यह प्रश्न आप पूछ नहीं सकते हैं। राहुल गांधी रोज वीर सावरकर के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल करते हैं। आप किसी को सम्मान नहीं दे सकते तो किसी का अपमान मत कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।