इंदौर। संसद का धक्कामुक्की विवाद इंदौर तक पहुंच गया। इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर काला ऑयल और पत्थर भी फेंका। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान पुलिस से भिड़ंत भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर संसद में धक्कामुक्की करने के लिए माफी मांगने की मांग की। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब आंबेडकर की फोटो लेकर प्रदर्शन करते हुए गृह मत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस ने कहा-पेट्रोल बम फेंका
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान
- विधानसभा एक की विधायक ट्रॉफी से विजयवर्गीय आउट, अब ‘स्वाभिमान’ ट्रॉफी हुआ नाम, पोस्टर-बैनर पर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’
- संजय राउत ने BJP पर लगाया सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप, 150 करोड़ का दावा
- आखिर 100 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्रियों से कब उठेगा पर्दा, एफआईआर और जांच के बाद भी कोई पकड़ा क्यों नहीं जा रहा?
- श्रीराम बिल्डर्स के मामले में इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा अंतरिम आदेश, 62 कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्रवाई जारी रहेगी, कुछ को राहत
- गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान BJP नेता के बेटे की मौत, 6 नामजद सहित कई पर FIR
कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस कार्यालय पर पेट्रोल बम, पत्थर और जूते-चप्पल फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से आग्रह और चेतावनी दोनों हैं कि अगर यह नई परिपाटी शुरू होगी, तो इसका इस्तेमाल आगे से हम भी करेंगे। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा कि बाबा साहब का अपमान करने वाले गोडसे वादियों के ये असली चेहरे हैं।



