बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी : जीतन राम मांझी के दावे ने चौंकाया 

Date:

बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी : जीतन राम मांझी के दावे ने चौंकाया

बिहार की सियासत में बढ़ते घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और एनडीए सहयोगी जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के करीब 12 नेता एनडीए के संपर्क में हैं और वे जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी : जीतन राम मांझी के दावे ने चौंकाया 

मांझी ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।उन्होंने कहा, “एनडीए में किसी भी पार्टी के बीच मनमुटाव नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। तेजस्वी यादव को लेकर मांझी ने कहा, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। उनका कोई जनाधार नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बहुत अच्छे से संभाला है।

बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी : जीतन राम मांझी के दावे ने चौंकाया 

तेजस्वी यादव का पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव होगा।” उन्होंने दावा किया कि जनता अब नीतीश कुमार के नेतृत्व से असंतुष्ट है और आगामी चुनाव में उन्हें इसका जवाब मिलेगा।जब तेजस्वी यादव से सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के साथ गठबंधन पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “इसका फैसला राष्ट्रीय जनता दल करेगा। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।”

बिहार की राजनीति पर असर

मांझी और तेजस्वी यादव के इन बयानों से बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। एनडीए और महागठबंधन के भीतर खींचतान और संभावित नए समीकरणों ने विधानसभा चुनाव से पहले माहौल गरमा दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।