जीतन राम मांझी का ऐलान: सीट न मिलने के बावजूद बोधगया और मखदूमपुर से उम्मीदवार उतारेंगे
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीए सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी को सीटें न मिलने के बावजूद दो विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं हुई: जीतन राम मांझी
- जीतन राम मांझी का ऐलान: 2025 चुनावों में एनडीए को दिखाएंगे अपनी ताकत
- बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ी : जीतन राम मांझी के दावे ने चौंकाया
- यूपीएस ऐतिहासिक कदम है;जीतनराम मांझी
- न ही कोई संविधान का ख़तरा है और न ही कोई आरक्षण को ख़तरा है; जीतन राम मांझी
मांझी ने कहा,नीतीश कुमार से सहमत होते हुए हम भी दो सीटों — बोधगया और मखदूमपुर — से अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे।”
उन्होंने कहा,उनका (नीतीश कुमार का) ग़ुस्सा बिल्कुल जायज है और मैं उनसे सहमत हूं। जब सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है, तो जदयू की सीट पर कोई दूसरा उम्मीदवार क्यों उतारेगा।”
बोधगया और मखदूमपुर दोनों सीटें जीतन राम मांझी की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं, लेकिन सीट शेयरिंग में ये दोनों सीटें चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को दी गई हैं।
माना जा रहा है कि इसी वजह से मांझी नाराज हैं।
एनडीए के सीट बंटवारे के तहत बीजेपी और जदयू को 101-101 सीटें, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी को 6 सीटों का हिस्सा दिया गया है।



