पूर्व पीएम मनमोनह सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर सियासत जारी, कांग्रेस-भाजपा का एक-दूसरे पर आरोप जारी, केजरीवाल भी कूदे

Date:

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए, लेकिन उनके अंत्येष्टि स्थल को लेकर सियासत जारी है। उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करने के फैसले के बाद से ही कांग्रेस केंद्र पर सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर का अपमान किया गया है। आम आदमी पार्टी अन्य विपक्षी दल ने भी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस की मांग थी कि उनका अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होना चाहिए जहां उनका स्मारक बन सके।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया। इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सर्वोच्च सम्मान और आदर दिया गया था। डॉ मनमोहन सिंह जी इस सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को इस मामले में राजनीति और तंगदिली से हटकर सोचना चाहिए था।

केजरीवाल बोले-100 गज जमीन भी न दे सकी सरकार

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था। सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज जमीन भी दे सकी?

अशोक गहलोत बोले-बेवजह विवाह खड़ा किया

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि राजग सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह जी जैसे महान व्यक्तित्व के अंतिम संस्कार एवं स्मारक बनाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया है। जिस व्यक्ति को दुनिया सम्मान दे रही है उसका अंतिम संस्कार भारत सरकार किसी विशेष स्थान की जगह निगम बोध घाट पर करवा रही है। गहलोत कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2012 में महाराष्ट्र में बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में विशेष स्थान आवंटित कर अंतिम संस्कार करवाया था।

संबित पात्रा का कांग्रेस पर पलटवार

काग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल से लेकर नरसिम्हा राव तक सबका अपमान किया. राहुल गांधी ने तो मनमोहन सिंह को भी नहीं छोड़ा। पात्रा ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि एक पुण्य हुतात्मा के निधन पर जब पूरा राष्ट्र शोक मना रहा है, उस समय भी राहुल गांधी और गांधी परिवार अपनी राजनीति से बाज नहीं रहा है। यही कांग्रेस और गांधी परिवार की राजनीति है। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव का अपमान किया था। डॉ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related