नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक और रेवड़ी का ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को 18 हजार रुपए प्रति माह सम्मान राशि देने की घोषणा की है।
केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। मंगलवार को वे खुद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद आप के सभी उम्मीदवार अपनी–अपनी विधानसभा क्षेत्रों में इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह योजना समाज के उन लोगों के लिए है, जिनकी कभी किसी सरकार या संस्था ने चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि मंदिरों और गुरुद्वारों के जरिए ये लोग देश की धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करने के साथ ही भगवान और इंसान के बीच ब्रिज का काम करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा
- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
केजरीवाल ने कहा-भाजपा न करे विरोध
केजरीवाल ने भाजपा नेताओं से अपील की है कि सीएम महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की तरह वे पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान राशि देने की योजना का विरोध न करें। अगर ऐसा किया तो उन्हें बहुत पाप लगेगा। दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी पर कहा कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के पास इससे संबंधित पूरा आंकड़ा है। उनके आंकड़ों से पता चल जाएगा कि कहां, किसको और किस तरह बसाया गया?



