मेरठ में ऑनलाइन गेम के चक्कर में गई युवक की जान, दिमाग की नश फटने से हो गई मौत

Date:

मेरठ। मेरठ में ऑनलाइन गेम खेलते समय एक 22 वर्षीय युवक को ब्रेन हैमरेज हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और उसकी दवा भी चल रही थी। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, 5 फरवरी को कैफ घर पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसने दोनों कानों में हेडफोन लगाए हुए थे। तभी वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार वालों ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज तीन दिनों तक चला। लेकिन 8 फरवरी को मोहम्मद कैफ ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार युवक को तेज ब्रेन हैमरेज हुआ था। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उसके दिमाग की नस फट गई। बताया जा रहा है कि युवक का बीपी 300 से भी ऊपर पहुंच गया था। मृतक के पिता फारूक ने बताया कि उनके बेटे को लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। करीब दस साल पहले भी उसे बीपी बढ़ने की समस्या हुई थी। डॉक्टरों ने रोज दवा खाने की सलाह दी थी। लेकिन वह दवाइयों लेने में अक्सर लापरवाही करता था। कैफ ने काफी समय से दवा लेना भी बंद कर दिया था।परिजनों ने बताया कि कैफ को ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया का काफी शौक था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...